ब्रेकिंग
Panipat Cyber Crime: MD में एडमिशन के नाम पर MBBS छात्रा से 14 लाख की ठगी, 12वीं पास 'फर्जी डॉक्टर' ... Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी Railway Summer Special Trains: हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत, यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर रुकेंगी ... Fatehabad Police Action: भूना में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाता था खेप Narwana Bus Accident: हरियल रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलटी किलोमीटर स्कीम बस, कई घायल WFI Notice to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब, 14 दिन में सौंपेंगी सबूत HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश Lokayukta Trap in Damoh: 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया सचिव, चपरासी को दिए थे पैसे MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा...

Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी कर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर समस्तीपुर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टास्क टीम का गठन किया गया. इसके बाद पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने देर रात छापेमारी अभियान चलाया.

बरामद की गई 500 लीटर विदेशी शराब

छापेमारी के दौरान टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 500 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब हरियाणा और झारखंड से बिहार लाई जाती थी और फिर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी.

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल सर्विलांस और टावर लोकेशन की मदद से लगातार छापेमारी की जा रही है.

ड्रोन कैमरों की मदद से छापेमारी

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कारोबार चला रहे हैं. ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. दियारा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी और छापेमारी की जा रही है.