ब्रेकिंग
Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व...

Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारी बवाल और पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. हापुड़ के धौलाना में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान पथराव होने के बाद भारी बवाल हो गया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. चादेहरा गांव में हुई इस घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार, एक दुकान में गुटखा लेने के दौरान विवाद शुरू हुआ था.

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के धौराना इलाके के देहरा गावं में महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान भारी बवाल हो गया. देखते ही देखते लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में की लोग घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, मौके पर भारी पुलिस फोर्स और कई आलाधिकारी मौजूद हैं.

गुटखा खरीदने को लेकर बवाल

घटना के बाद कई थानो की फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है. जानकारी के अनुसार, गुटखा खरीदने को लेकर पथराल हो गया. पथराव ने कई दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. मारपीट मे कई लोग घायल हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और रैली में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. बताया जाता है कि उपद्रवियों ने बाद में रास्ते में मिलने वाले कई वाहनों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ की. कुछ लोगों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है.

दो लोग गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान हंगामा हुआ है. कार्यक्रम के बाद एक लड़का एक दुकान पर किसी कारण से गया था, जिसका दुकान दौरान से विवाद हो गया. जिसके बाद कई लोगों ने पथराव किया है. इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं, जो इस मामले में शामिल होगा, उसके खिसाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी.