ब्रेकिंग
Real Estate Sector: ईडी की रडार पर मोहाली-चंडीगढ़ के एक दर्जन बिल्डर; करोड़ों के लेन-देन की जांच शुर... PSEB Updates: पंजाब बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत; अब मिलेगी री-इवैल्यूएशन की सुविधा Ludhiana News: नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16 दिन से लापता युवक की हत्या, 4 मई को थी ... Haryana Govt News: हरियाणा सरकार ने माँगा ₹50 हजार से अधिक वेतन पाने वाले अनुबंध कर्मचारियों का डेटा... हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश को मिले 24 नए विशेषज्ञ डॉक्टर... जानें कितना मिलेगा वे... Haryana Politics: 'धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर', दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्... Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा...

Sahibganj Crime: साहिबगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद; ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

साहिबगंज: जिले में बरहड़वा थाने की पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के पाटा मुड़ी थाना क्षेत्र के तदोडीहपाल गांव निवासी असीम मोहंती (34) तथा जाशपुर थाना क्षेत्र के नुआ गांव निवासी प्रफुल चंद्र देवड़ी (22) के रूप में हुई. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है. दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं.

इस मामले में बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बस (बीआर 02 पीबी 6518) से दो युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर बरहड़वा की तरफ आ रहे हैं. इसके बाद एक टीम का गठन कर पतना-केंदुआ मुख्य मार्ग के विजयपुर के समीप उक्त बस को रोककर दोनों युवकों को उतारा गया. दोनों की छानबीन में उनके बैग से 20 किलो गांजा बरामद हुआ. इस दौरान दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

एसडीपीओ ने बताया कि वे करीब दो वर्षों से पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर दुर्गा मंडप समीप स्थित मदन भगत के सीएसपी के पास गांजा की खरीद बिक्री कर रहे थे. बुधवार को वे चाईबासा से आ रहे थे. असीम मोहंती के खिलाफ ओडिशा के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं.

वहीं, झारखंड में आर्म्स एक्ट के दो मामले हैं. इनमें से एक साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में दर्ज हैं. छापेमारी टीम में बरहड़वा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई अविनाश कुमार सिंह, एएसआई धरवेन्द्र कुमार शामिल थे.