ब्रेकिंग
Ashwin Joshi Passes Away: इंदौर के 'पानी वाले बाबा' अश्विन जोशी का निधन; शहर में शोक की लहर, नम आंखो... Road Accident: सांसद प्रतिनिधि की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर; कार के उड़े परखच्चे, एक युवक की दर्द... BJP Action: निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद भाजपा सख्त; गुटबाजी करने वाले नेताओं को मिली कड़ी चेत... Women Empowerment: ताकि फिर कोई लड़की 'निर्भया' न बने; एक मां जो बच्चियों को बना रही 'दुर्गा', 1200 ... Water Crisis: प्यास बुझाने में बीता जीवन! गर्मी में पानी के लिए रोज 3KM पगडंडियों पर चलते हैं लोग; द... Jabalpur School Bag Policy: जबलपुर में पहली से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल बैग का वजन तय; आदेश का उ... Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद...

Ludhiana Crime: लुधियाना में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला; ससुराल पक्ष पर पत्नी को ले जाने का आरोप

लुधियाना: थाना दरेसी के इलाके शिवपुरी में एक व्यक्ति ने साले सहित ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला कर जबरन पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मो. युनूस ने बताया कि वह संतोख नगर शिवपुरी इलाके में रहता है। करीब 4 दिन पहले उसकी मां और पत्नी घर पर मौजुद थी। उसका साला वारिस और सालेहार गुलिस्ता जबरन घर में घुस आई।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों उसकी पत्नी हीना को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। उसकी मां ने विरोध जताया तो आरोपियों ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने मां सहित उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हीना के साथ उसकी शादी कुछ महीने पहले हुई थी। परंतु ससुराल पक्ष की बातों मे आकर उसकी पत्नी कई बार मायके जाने लगी। दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई और दखलअंदाजी न करने की बात हुई। परंतु ससुराल पक्ष रोजाना उसके परिवार में दखलअंदाजी कर लड़ाई झगड़ा करने लगा।

4 दिन पहले भी नशे की हालत में उसका साला आया और जोर-जोर से धमकाने लगा। विरोध जताने पर उसने तेजधार हथियार से मां पर हमला कर घायल किया। इस दौरान ससुराल पक्ष के कुल 9 लोग शामिल है। आरोपी उसकी पत्नी को जबरन साथ में ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मो. युनूस के बयान पर वारिस शाह,राशिद शाह, दिलशाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना, इखलाक शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।