ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

Bengal Election 2026: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस; TMC-BJP में कांटे की टक्कर, काउंटिंग जारी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. बीजेपी यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है. मगर बंगाल में एक सीट ऐसी भी है, जहां रात भर काउंटिंग चली लेकिन नतीजे का इतंजार अब भी है. वो सीट राजारहाट न्यू टाउन सीट है. यहां काउंटिंग अभी भी जारी है. 17 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है जबकि एक राउंड की गिनती बाकी है. यहां टीएमसी के तपश चटर्जी और बीजेपी के पीयूष कनोडिया में कड़ी टक्कर है.इस सीट से टीएमसी के तपश चटर्जी आगे चल रहे हैं. दोनों के बीच 323 वोटों का मार्जिन है.

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले चुनाव में 215 का आंकड़ा छूने वाली TMC इस बार 80 सीटों पर सिमट गई. सीएम ममता अपनी सीट भी नहीं बचा पाई. भवानीपुर जो उनका गढ़ माना जाता था, वहां भी उन्हें करारी हार मिली. यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 15105 वोटों से हराया. सुवेंदु को 73917 वोट मिले जबकि ममता 58812 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं.

15 साल तक बंगाल की सत्ता पर काबिज रहीं ममता

2011 से ममता बनर्जी लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज रहीं. 2011 में वो इसी तरह वामपंथी सरकार को उखाड़ फेंककर सत्ता में आई थीं. 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 215 सीटें हासिल कीं, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिलीं. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 215 सीटें हासिल की थीं, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिलीं.

बंगाल में ऐतिहासिक जीत से प्रधानमंत्री मोदी गदगद

मगर 2026 के विधानभा चुनाव में बंगाल की सियासी तस्वीर बदल गई. बीजेपी ने बंगाल में एकतरफा जीत हासिल की है. वो राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. बंगाल की जीत से प्रधानमंत्री मोदी गदगद हैं. पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने खासकर बंगाल को लेकर कहा बंगाल में बदला नहीं बदलाव होनी चाहिए. भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए.

आज गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में हिंसा के चक्र को खत्म करें. किसने किसे वोट दिया नहीं दिया, उससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें. ये जीत बंगाल की जनता की जीत है. पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे तो मैंने इसी जगह से कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं. आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है.