ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

Chitrakoot Tragedy: चित्रकूट में बड़ा हादसा; पंचर की दुकान में फटा एयर टैंक, धमाके में दुकानदार के उड़े चीथड़े

चित्रकूट: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में पंचर की दुकान में बड़ा हादसा हो गया है. पंचर की दुकान पर पंचर बनाते समय एयर टैंक में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकानदार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना चित्रकूट के रजौला के भगनपुर मोड़ के पास की है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

पंचर की दुकान में ब्लास्ट
अगर आप पंचर के दुकानदार हैं तो सावधान हो जाइए. आपकी दुकान में गाड़ियों में हवा भरने के लिए एयर टैंक तो लगा होगा. लेकिन वह किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनकर सामने आ सकता है. इसलिए अगर आप दुकान में एयर टैंक लगाए हैं तो जरा सावधानी आपको रखनी चाहिए. क्योंकि एयर टैंक ब्लास्ट होने की एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 के ग्राम रजौला भगनपुर मोड़ पर संचालित होने वाली पंचर की दुकान में शुक्रवार दोपहर अचानक बम के जैसे ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

एयर टैंक विस्फोट में दुकानदार की मौत
यह दुकान पंचर बनाने वाले दुकानदार रामकिशोर प्रजापति की थी, जो कि इस दुकान के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण करता था. शुक्रवार की दोपहर वह दुकान पर गया और पंचर बनाने लगा. इसी दौरान हवा भरने वाली एयर टैंक की मशीन अचानक से ब्लास्ट हो गई, जिससे एयर टैंक के टुकड़े-टुकड़े हो गए. हादसे में दुकानदार रामकिशोर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन कुछ ही पल में वह काल के गाल में समा गया.

एयर टैंक ब्लास्ट होने की आवाज सुनने पर परिजन दुकान पर पहुंचे, जाकर देखा कि रामकिशोर खून से लथपथ दुकान के अंदर पड़ा हुआ है. परिजन उसे उपचार के लिए आनन फानन में चित्रकूट के जानकी कुंड अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया. एयर टैंक ब्लास्ट की घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है.

मृतक रामकिशोर प्रजापति के परिजन तुलसीदास प्रजापति ने बताया कि, ”कंप्रेसर यानी एयर टैंक को बंद करने के लिए रामकिशोर गया था, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई. रामकिशोर दुकान में अपनी छोटी सी दुकान में गाड़ियों का पंचर बनाने का काम करता था. जिसके लिए उसने हवा का एयर टैंक अपनी दुकान में लगवाया था. कंप्रेसर ब्लास्ट होने से आधी टंकी ऊपर और आधी टंकी नीचे रह गई.”

चित्रकूट एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे ने बताया कि, ”रजौला ग्राम में एक एयर टैंक ब्लास्ट होने की जानकारी फोन पर मिली थी. जिसमें कंप्रेशर यानी एयर टैंक में ज्यादा हवा भरने से ब्लास्ट होना बताया गया है. इसमें एक रामकिशोर प्रजापति नामक व्यक्ति की मौत हुई है. जिसका पीएम पंचनामा कार्यवाही की गई है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.”