ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द... Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहन... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक म... Police Recruitment Scam: सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर की फर्जी भर्ती का खुलासा; पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी...

Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई

Ek Din Opening Day Box Office: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपना फिल्मी सफर शुरू कर लिया है. उनकी फिल्म एक दिन सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म को लेकर साल 2025 से ही अपडेट्स शेयर किए जा रहे थे. अब ये फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म में जुनैद खान का लीड रोल है और उनके अपोजिट इसमें साउथ ब्यूटी साई पल्लवी नजर आई हैं. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. लेकिन ये आंकड़े अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं. फिल्म का बजट बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि इसे रिकवर करने के लिए फिल्म को अपनी कमाई के आंकड़ों में सुधार करना होगा.

आइए जानते हैं कि एक दिन फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर लिया है और आने वाले समय में इस मूवी का हाल कैसा रहने वाला है. वहीं साथ में ये भी जानते हैं कि जुनैद खान ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अपनी पिछली फिल्म से कितना पीछे रह गए हैं.

एक दिन ने कितने कमाए?

एक दिन फिल्म ने विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर एवरेज से भी कम कलेक्ट किया है और फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ भी नहीं जा सका है. फिल्म का नेट कलेक्शन 0.81 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.20 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर कमा चुकी है. फिल्म का कलेक्शन धीमा जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर ये फिल्म वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती है और कितनी रिकवरी कर पाती है.

क्या बजट रिकवर कर पाएगी एक दिन?

एक दिन फिल्म की बात करें तो ये फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ रुपये के आस-पास में बनी बताई जा रही है. फिल्म की शूटिंग जापान में भी की गई थी. लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म का एक करोड़ भी ना कमा पाना ये बता रहा है कि ये मूवी ऑडियंस को आकर्षित करने में विफल होती नजर आ रही है. ऊपर से फिल्म को विदेशों से भी कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

लवयापा से भी पीछे रह गई एक दिन

एक दिन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई पहले दिन एक करोड़ से भी कम रही है. इसी के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों जुनैद खान की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इसके पहले साल 2025 में उनकी फिल्म लवयापा रिलीज हुई थी जिसमें वे खुशी कपूर के अपोजिट नजर आए थे. फिल्म कोई खास कमाल तो नहीं कर सकी थी लेकिन इसका कलेक्शन 1 करोड़ से ऊपर तो चला गया था. फिल्म की कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर 1.33 करोड़ रुपये की रही थी. अब इसी से अंदाजा लगा दीजिए कि जुनैद की इस फिल्म का हाल कितना बुरा जा रहा है.

ओटीटी पर किया था कमाल का आगाज

वहीं जुनैद खान ने अपने करियर की शुरुआत ओटीटी पर आई फिल्म महाराज से की थी. इस पीरियड ड्रामा फिल्म थी जो रियल इंसिडेंट पर बेस्ड थी. फिल्म में जुनैद खान ने एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया था और इसमें उन्हें पसंद भी किया गया था. जयदीप अहलावत जैसे मंझे हुए एक्टर के सामने उनका अभिनय भी निखर कर आया था और उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई थी.