ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...

Online Fraud Alert: ‘कैश दूंगा’ कहकर स्कैनर से डलवाए पैसे और हुआ फरार; लोगों ने ठग को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

अंबाला: अंबाला पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा जो दुकानदारों को स्कैनर दिखाकर और उनसे रिक्वेस्ट कर पैसे डलवाता था और साथ ही मौका देखकर फरार हो जाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि ताजा मामला अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर देखने को मिला जहां एक व्यक्ति ने मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान पर बैठी महिला से स्कैनर पर पैसे डलवाने को कहा और उसके बदले उन्हें कैश देने की बात कही। महिला दुकानदार ने जैसे ही पैसे डलवाए वह ठग मौके का फायदा उठाकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी देते हुए सुमित ने बताया कि कल शाम मेरी वाइफ दुकान पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति आया और किसी स्कैनर पर 5900 डलवाने को कहा। मेरी मिसेज़ ने उसमें उसे स्कैनर में जैसे ही पैसे डाले और भीड़ होने के कारण वह व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। लेकिन मौके पर उसको पकड़ कर लाल कुर्ती चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि आरोपी यमुनानगर जिला के रादौर के गांव बैन्दी का रहने वाला है। यह पहले भी इस तरह से हरकत कर चुका है जिस पर मामला पहले भी चल रहा है। उन्होने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।