ब्रेकिंग
MP Forest Department: कान्हा नेशनल पार्क में पहुंचा जंगली भैंसा! वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह, जानें... Gandhi Sagar Sanctuary: कूनो के बाद अब यहाँ दौड़ेंगे चीते! गांधी सागर अभयारण्य में 8 स्पेशल बाड़े तै... Bhojshala Dispute: 'कभी मंदिर, कभी मस्जिद...' मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे पर उठाए सवाल, जानें हाई कोर्... Divorce Case: 28 साल की शादी के बाद तलाक पर अड़ी पत्नी! गढ़ी ऐसी कहानी कि पति के पैरों तले खिसक गई ज... MP Assembly: 'महिला सशक्तिकरण का मॉडल बना मध्य प्रदेश', विधानसभा सत्र में सरकार का विपक्ष पर करारा ह... West Bengal Election: कौन हैं TMC नेता जहांगीर खान? जिन्हें IPS अजय पाल शर्मा ने दी सरेआम चेतावनी Crime News: अनाथ लड़की के साथ दरिंदगी! सहेली के परिवार ने पीटा, फिर स्नैपचैट फ्रेंड ने मदद के बहाने ... Bengal Election Phase 2: SIR में कटे 12.9 लाख वोटर्स में से 1468 को मिली हरी झंडी, जारी हुई सप्लीमें... Sanjay Dutt New Project: जिनके साथ कमाए ₹3000 करोड़, उनके लिए फिर 'खलनायक' बनेंगे संजय दत्त; जानें क... IPL 2026: RCB ने रचा इतिहास! सिर्फ 39 गेंदों में जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स को दी आईपीएल इतिहास की सब...

Trump Rally Shooting: ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले शूटर को पुलिस ने तुरंत क्यों नहीं मारा? 36 घंटे बाद हुआ बड़ा खुलासा

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर को सीक्रेट सर्विस ने जान से नहीं मारा. इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं. 2024 में पेंसिल्वेनिया में जब ट्रंप पर गोली चली थी, तब सीक्रेट सर्विस के लिए तैनात स्नाइपर ने शूटर को मार गिराया था. इतिहास में देखा जाए तो अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करने या उनकी हत्या की कोशिश करने वाले कम से कम 4 मामलों में शूटरों को मौके पर ही सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया है.

ऐसे में इस बार शूटर के बच निकलने का मामला चर्चा में है. विपक्षी डेमोक्रेट्स इसे साजिश से जोड़ रहे हैं, जबकि ट्रंप प्रशासन का कहना है कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है.

शूटर को क्यों नहीं मारा गया?

सीबीएस न्यूज के मुताबिक सीक्रेट सर्विस ने शूटर कोल एलन को अदालत में पेश करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया है. इस हलफनामे के मुताबिक कोल एलन को जब यह खबर मिली कि ट्रंप होटल में आयोजित एक पार्टी में शामिल होंगे, तो उसने उस होटल को 3 दिन के लिए बुक कर लिया.

पार्टी के दौरान उसे जब खबर मिली कि ट्रंप आ चुके हैं, तब उसने पार्टी स्थल पर जाने का फैसला किया. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक बंदूक लेकर जब उसने पार्टी में घुसने का प्रयास किया तो सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की. इस दौरान कोल एलन ने एक जवान के सीने पर गोली चला दी.

हलफनामे के मुताबिक बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से जवान को कुछ नहीं हुआ. इसके बाद सीक्रेट सर्विस की तरफ से 5 गोलियां चलाई गईं. हालांकि, एक भी गोली शूटर कोल एलन को ठीक से नहीं लगी. कोल ने गोली चलता देख जमीन पर गिर गया और सरेंडर की मुद्रा में लेट गया.

शूटर के निशाने पर ट्रंप और उनके मंत्री

सीक्रेट सर्विस ने अदालत को बताया कि शूटर कोल एलन के निशाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके कैबिनेट के मंत्री थे. शूटर ट्रंप को क्यों मारना चाहते थे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि, एक नोट सामने आया है, जिसमें शूटर ट्रंप के कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अगर व्हाइट हाउस के पास अपना बॉलरूम होता तो यह घटना नहीं घटती.