ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की

भिलाई : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई के निधन की झूठी खबर रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस भ्रामक सूचना ने उनके देश-विदेश में फैले करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक और चिंता की लहर पैदा कर दी. सोशल मीडिया पर बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जाने लगे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.

परिवार ने मौत की खबर का किया खंडन

तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने तुरंत सामने आकर इन खबरों का खंडन किया है. उनकी बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि माताजी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करती है. हर दिन सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच चिकित्सक उनकी जांच के लिए आते हैं- वेणु देशमुख, रिश्तेदार तीजनबाई

झूठी खबर फैलाने वालों की निंदा

परिजनों ने ऐसी संवेदनहीन अफवाहों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है. वेणु देशमुख ने कहा कि यह दूसरी बार है जब ऐसी झूठी खबर फैलाई गई है.उन्होंने अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी मानसिक पीड़ा देने वाली घटनाओं पर रोक लग सके.