ब्रेकिंग
Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग Ganga Expressway Update: अब गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा नोएडा; इस पॉइंट से बनेगी 15 KM लंबी नई ... Delhi Fire: विवेक विहार में आग का तांडव! चार मंजिला इमारत में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, AC ब्लास्ट ... IMD Alert Today: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर भारी हिमपात; 15 राज्यों के लिए मौसम वि... Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल...

Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू होगी सेवा

चंडीगढ़: मई में प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। मई के आखिर तक 90 इलेक्ट्रिक बसें संबंधित शहरों में पहुंचेंगी। अभी तक प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक सिटी बसों की संख्या बढ़कर 155 तक हो जाएगी।

नई 90 बसों के संचालन से पहले एक विभागीय कमेटी बसों का अवलोकन करेगी। इसमें तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। इसी जांच के बाद संबंधित जिलों में बस निर्माता कंपनियों की ओर से बसें भेजी जाएंगी।

शुरुआत में पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला शहर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। पिछले वर्ष इस योजना में कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया। विभाग की कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की योजना है।