ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबाव

कुरुक्षेत्र : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में लगातार विवादों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अब डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह को कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही जॉइंट रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन सामंत्रे को सस्पेंड किया गया था। बताया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के दौरे के बाद यह कदम उठाए गए हैं और आने वाले समय में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई संभव है।

दरअसल, पिछले दो महीनों में संस्थान में चार छात्रों की आत्महत्या के मामलों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 16 फरवरी को तेलंगाना के 19 वर्षीय छात्र अंगोद शिवा, 31 मार्च को नूंह निवासी पवन कुमार, 9 अप्रैल को सिरसा के प्रियांशु वर्मा और 16 अप्रैल को बिहार की छात्रा दीक्षा दुबे ने अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और कैंपस में विरोध प्रदर्शन भी हुआ था।

छात्रों ने प्रशासन और कुछ शिक्षकों के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित करने और कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, हॉस्टल खाली कराने और छुट्टी घोषित करने के फैसले को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था, जिस पर छात्रों ने विरोध जताया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के नेतृत्व में एक टीम ने संस्थान का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीम ने छात्रों, शिक्षकों और प्रशासन से बातचीत कर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इससे पहले भी 29 मार्च को मंत्रालय ने डायरेक्टर प्रो. रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी थी। वहीं भर्ती, प्रमोशन, रैंकिंग में गिरावट और रिक्त पदों को लेकर भी जांच चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में गठित रिव्यू कमेटी ने भी हाल ही में संस्थान का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। लगातार हो रहे घटनाक्रमों के बीच NIT कुरुक्षेत्र प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर गंभीर सवालों के घेरे में बना हुआ है।