ब्रेकिंग
Punjab Terror Alert: आतंकियों के निशाने पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? 4 महीने में दूसरी बार उड़ाने की ... Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य... PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल...

Crime News: दिव्यांग की मदद के नाम पर घर में घुसा आरोपी, भरोसे का कत्ल कर दिया वारदात को अंजाम; जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा: एक चोर ने दिव्यांग बुजुर्ग की मदद करने के बहाने घर में आना-जाना शुरू किया. कुछ दिन मददगार बनकर काम भी करता रहा और मौका पाते ही उसने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है कि पुलिस भी हैरान रह गई. दिव्यांग बुजुर्ग को बंधक बनाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7 लाख रुपए के सोने और चांदी की जेवरात बरामद किया है.

लकवाग्रस्त बुजुर्ग को बंधक बनाकर की थी चोरी

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि 20 अप्रैल को लालबाग में विमला तंतुवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात जब वह एक शादी समारोह में गई थीं, तब उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए. घर पर उनके पति जो लकवाग्रस्त हैं अकेले थे, जिनके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की थी और करीब 7 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवर चोरी करके आरोपी रफू चक्कर हो गए थे.

घर में आने जाने वाले युवक ने ही वारदात को दिया था अंजाम

सलमान ने पहले इस बुजुर्ग दंपति की मदद करने के बहाने पहचान बनाई और घर में आना-जाना शुरू किया. पुलिस ने ​​CCTV फुटेज और संदेह के आधार पर सलमान नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो पीड़िता के घर पहले से आता-जाता था. उससे जब पुलिस ने ​कड़ाई से पूछताछ की तो सलमान ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना स्वीकार किया.

​पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों सलमान, आशिफ खान, आशिक धुर्वे और सुमित भलावी को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी राज यादव फिलहाल फरार है. लगभग 4 तोला सोना और आधा किलो चांदी जिनकी कुल कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही जब्त जेवरों में सोने का हार, झुमके, टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल शामिल है. घटना में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं.

कोतवाली थाने से चोरी हुई बाइक गिरोह का भी पर्दाफाश 19 बाइक बरामद

2 हफ्ते पहले छिंदवाड़ा के कोतवाली थाने से एक एडवोकेट की बाइक भी चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने अन्तर्राजजीय गिरोह को पकड़ा है इनके पास से 19 बाइक बरामद हुई है जो महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों से चोरी की गई थी. पकड़े गए आरोपियों में अमरावती और मध्य प्रदेश के लोग शामिल थे.