ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’ बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत्या; रूह कांप जाएगी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन होने का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई. जब महिला का पति उसे बचाने गया तो दबंगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना फकुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है.

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ दबंग लोग पिछले तीन दिनों से महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसे परेशान कर रहे थे. आरोप है कि पड़ोस में एक नवजात बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद अंधविश्वास के चलते महिला को इसका जिम्मेदार ठहराया गया था. इसी को लेकर शनिवार को आरोपियों ने महिला के घर पहुंचकर उसे गालियां दीं और डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी.

दबंगों ने की बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

जब 72 वर्षीय मो. हबीब ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के दबंगों ने उन्हें सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीएसपी पश्चिमी अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि कुछ लोग महिला को डायन बताकर परेशान कर रहे थे. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट में मो. हबीब की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.