ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Jio Hotstar Plan: जियो का धमाका! ₹149 में 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar और डेटा, क्रिकेट लवर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान

Reliance Jio ने Cricket फैंस के लिए चीजों को आसान कर दिया है, कंपनी के पास 149 रुपए वाला सस्ता प्रीपेड प्लान है जो क्रिकेट सीजन के दौरान मैच स्ट्रीम करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट देता है. लोग पहले से कहीं ज्यादा ऑनलाइन लाइव स्पोर्ट्स देखना चाहते हैं, लेकिन हर कोई सिर्फ डेटा के लिए ज्यादा पैसे नहीं देना चाहता लेकिन ये पैक कमाल का है. 149 रुपए वाला ये प्लान डेटा पैक है, ऐसे में आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर ये प्लान Cricket Data Pack नाम से लिस्ट है. इस प्लान को आप कंपनी की साइट और माय जियो ऐप, दोनों से खरीद सकते हैं.

कंपनी आप लोगों को 149 रुपए में 10 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगी, ये प्लान वैसे तो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट का फायदा आप 90 दिन तक उठा सकते हैं. कंपनी डेटा के अलावा JioHotstar Mobile Subscription भी दे रही है जो 90 दिन के लिए वैलिड रहेगा. जैसा कि हमने आपको बताया है कि ये एक डेटा पैक है, ऐसे में यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस पैक के साथ आपको कॉलिंग या फिर एसएमएस का फायदा नहीं मिलेगा. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड लिमिट कम होकर 64Kbps कर दी जाएगी.

जियो हॉटस्टार मोबाइल के साथ आप LIVE Cricket Match, मूवीज, स्पोर्ट्स, वेब सीरीज और यहां तक कि रीजनल एंटरटेनमेंट शो का भी लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आपको 10 जीबी डेटा कम लग रहा है तो आप कंपनी का 195 रुपए वाला पैक खरीद सते हैं, ये प्लान 10 जीबी के बजाय 15 जीबी डेटा ऑफर करता है.

Airtel 195 Plan

195 रुपए वाले एयरटेल प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 12 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये प्लान भी डेटा पैक है, इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले के जरिए 20 से ज्यादा ओटीटी का फायदा देता है.