ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

UP IAS Transfer List 2026: यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अफसरों के तबादले; 15 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की है. यहां योगी सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

शासन ने सबसे चौंकाने वाला फैसला परिवहन विभाग में लिया है. मात्र 7 महीने पहले परिवहन आयुक्त बनीं किंजल सिंह को पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. चर्चा है कि विभागीय मंत्री के साथ तालमेल की कमी के चलते उन्हें साइड लाइन किया गया है. उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है.

वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को भी हटा दिया गया है. वे मार्च 2021 से इस पद पर थे. उनकी जगह नितिश कुमार को UPPCL का नया एमडी बनाया गया है. सरकार ने 8 अनुभवी कलेक्टरों को दूसरे जिलों की कमान दी है, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार DM के रूप में नई पारी शुरू करने का मौका मिला है.

अनुभवी चेहरे (जिन्हें फिर मिली जिले की कमान)

  • मनीष बंसल: सहारनपुर से हटाकर आगरा का DM बनाया गया.
  • गौरांग राठी: उन्नाव से झांसी भेजे गए.
  • कुमार हर्ष: सुल्तानपुर से बुलंदशहर के DM बने.
  • अरविंद कुमार चौहान: शामली से सहारनपुर भेजे गए.
  • निधि गुप्ता वत्स: अमरोहा से फतेहपुर की कमान सौंपी गई.
  • घनश्याम मीना: हमीरपुर से उन्नाव के DM बनाए गए.
  • अंजनी कुमार सिंह: मैनपुरी से लखीमपुर खीरी भेजे गए.
  • इंद्रमणि त्रिपाठी: औरैया से मैनपुरी के नए DM बने.
  • नए चेहरे (जिन्हें पहली बार मिली DM की कुर्सी):
  • ब्रजेश कुमार: सीएम के विशेष सचिव से औरैया के DM बने.
  • आलोक यादव: झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से शामली के DM.
  • अभिषेक गोयल: विशेष सचिव (खाद्य सुरक्षा) से हमीरपुर के DM.
  • इंद्रजीत सिंह: विशेष सचिव (ऊर्जा) से सुल्तानपुर के DM.
  • अन्नपूर्णा गर्ग: विशेष सचिव (नियुक्ति) से श्रावस्ती की DM.
  • नितिन गौड़: उपाध्यक्ष (हापुड़ विकास प्राधिकरण) से अमरोहा के DM.
  • सरनजीत कौर ब्रोका: निदेशक (महिला कल्याण) से रायबरेली की DM.

शासन और मंडल स्तर पर अन्य बड़े बदलाव

  • दुर्गाशक्ति नागपाल: DM लखीमपुर खीरी से प्रमोट होकर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त बनीं.
  • आलोक कुमार: ACS औद्योगिक विकास के पास से MSME और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. अब शशि भूषण लाल सुशील MSME विभाग के नए प्रमुख सचिव होंगे.
  • अरविंद मल्लपा बांगरी: DM आगरा से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए.
  • श्रुति: DM बुलंदशहर से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की MD बनीं.
  • हर्षिता माथुर: DM रायबरेली से निदेशक (महिला एवं बाल विकास) बनाई गईं.

CDO और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां

सरकार ने पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले हैं. इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं.

  • श्रुति शर्मा: CDO हापुड़.
  • गामिनी सिंगला: CDO सुल्तानपुर.
  • सुनील कुमार धनवता: CDO बहराइच.
  • पूजा साहू: CDO अमेठी.
  • रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड: CDO झांसी.

इसके अलावा, हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और सचिन कुमार सिंह को मंडी परिषद में अपर निदेशक बनाया गया है. अनीता वर्मा सिंह को खाद्य रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.