ब्रेकिंग
Moto Pad 70 PRO Launch: मोटोरोला का दमदार टैबलेट भारत में लॉन्च; 13-इंच डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ... Vat Purnima 2026: वट पूर्णिमा कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अखंड सौभाग्य का महत्व Monsoon Travel Tips: मानसून में पहाड़ों की यात्रा कैसे बनाएं सुरक्षित और यादगार? फॉलो करें ये जरूरी ... Nitesh Rane Controversy: मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान; कहा 'मुझे हरे रंग के वोटर्स से मतलब नहीं... Mumbai Muharram Poison Plot: मुंबई जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार; हजारों लोगों को मा... Barauni Junction Crime News: बरौनी जंक्शन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय गिरोह; एसी कोच में चोरी का अनोखा त... Mirzapur Road Accident: काशी विश्वनाथ से लौट रहे मध्य प्रदेश के परिवार की कार ट्रक में घुसी; पति-पत्... Delhi Health Department Scam: दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला; पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार, ACB क... Scary Bus Journey: शॉर्टकट के चक्कर में मौत के मुंह में बस; 35 फीट गहरे गड्ढे के पास पहुंची रोडवेज, ... TET Paper Leak Maharashtra: महाराष्ट्र में TET पेपर लीक पर मचा राजनीतिक घमासान; कांग्रेस और AIMIM का...

Bhiwani News: ‘मोदी का विरोध करते-करते पागल हो गए हैं राहुल गांधी’, भिवानी में जेपी दलाल का बड़ा हमला

भिवानी: नारी शक्ति वंदन संशोधन पास न होने पर भाजपा कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हो गई है. हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तो राहुल गांधी को पागल बताकर कह डाला कि अब महिलाएं कांग्रेस को गांवों में नहीं घुसने देंगी. पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को भिवानी पहुंचे थे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

‘राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’: पीएम मोदी को राहुल गांधी द्वारा जादूगर कहने पर जेपी दलाल ने कहा कि “मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी पागल हो चुके हैं. वो मोदी का विरोध करते करते देश, सेना और महिलाओं का भी विरोध करते हैं. जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

‘मोदी विरोधी मानसिकता ने आधी आबादी का हक छीन लिया’: जेपी दलाल ने सबसे पहले कहा कि “पीएम मोदी ने दशकों बाद महिलाओं को उनका हक दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया था. पर कांग्रेस की मोदी विरोधी मानसिकता ने देश की आधी आबादी का हक छीन लिया. आने वाले समय में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी होगी.” यही नहीं, उन्होंने कहा कि “महिलाएं भूलेंगी नहीं कि कांग्रेस ने उनका हक छीन लिया. ऐसे में महिलाएं कांग्रेस को गांवों में नहीं घुसने देंगी.”

‘महिलाओं को हक दिलाने के लिए परिसीमन जरूरी’: इसके बाद जेपी दलाल ने कहा कि “मोदी जो कहते हैं वो करते हैं, वो महिलाओं को उनका हक दिलाने के प्रयास करते रहेंगे.” वहीं विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण के बहाने मनमाना परिसीमन थोपने के सवाल पर कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए परिसीमन जरूरी था.