ब्रेकिंग
Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा...

Chhattisgarh News: भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, दुर्ग से रायपुर तक प्रदर्शन, आरोपी युवती गिरफ्तार

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस सामने आया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद बौद्ध समाज और उनके अनुयायियों ने भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया.इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सोशल मीडिया पर अंबेडकर के खिलाफ पोस्ट

बौद्ध समाज का आरोप है कि भिलाई की युवती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. यह कमेंट उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है. युवती ने रील बनाकर इसे पोस्ट किया. यह आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ हम लोग कार्रवाई की मांग करते हैं. प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे.

रायपुर में बौद्ध समाज का प्रदर्शन

भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भिलाई की युवती के पोस्ट को लेकर रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले भिलाई में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Resentment within the Buddhist Community in Raipur

भिलाई पुलिस का एक्शन, आरोपी युवती गिरफ्तार

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की भिलाई की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

भिलाई पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई

इस केस में पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया. आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया. अभी पुलिस केस की विवेचना कर रही है. जल्द ही इस केस में और खुलासा होगा.