ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Foot Care Tips: पैरों का कालापन और ड्राईनेस दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जिद्दी टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

पैरों की त्वचा दिनभर सबसे ज्यादा धूल, पसीना और धूप झेलती है. लेकिन उसे उतनी केयर नहीं मिल पाती जितनी उसे जरूरत होती है. यही कारण है कि टैनिंग जमा होती जाती है और त्वचा अपनी नेचुरल चमक खोने लगती है. कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स हर किसी की स्किन को सूट करें, यह जरूरी नहीं है. ऐसे में घरेलू उपाय एक सुरक्षित और असरदार ऑप्शन बनकर सामने आते हैं. हमारे किचन में मौजूद आम सी चीजें, जैसे नींबू, बेसन, दही या शहद न सिर्फ त्वचा को अंदर से पोषण देती हैं, बल्कि धीरे-धीरे टैनिंग को हटाकर पैरों की रंगत भी निखारती हैं.

इन उपायों की खास बात यह है कि ये प्राकृतिक होते हैं, साइड इफेक्ट्स का खतरा कम होता है और नियमित इस्तेमाल से लंबे समय तक अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. अगर आप भी अपने पैरों के कालापन, ड्राईनेस और टैनिंग से परेशान हैं तो चलिए बताते हैं इससे राहत पाने वाले घरेलू उपाय बारे में.

नींबू और शहद आएगा कम

पैरों को फिर से चमकाने के लिए आप नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग और कालापन हल्का करने में मदद करते हैं. जबकि शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है. यह कॉम्बिनेशन डेड स्किन हटाकर स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाता है. आपको बस 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पैरों पर लगाना है. 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

बेसन और दही का पैक

बेसन और दही का पैक भी पैरों को चमकाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. बेसन एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब है जो गंदगी और डेड स्किन हटाता है. वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का और स्मूद बनाता है. 2 चम्मच बेसन में 12 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें. इसे लगाने के बाद स्किन क्लीन नजर आएगी. साथ ही रंगत निखरती है और ड्राईनेस कम होगी.

हल्दी और दूध का कॉम्बो

हल्दी और दूध का मिक्सचर पैरों में रंगत लाने का काम आता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, जबकि दूध त्वचा को पोषण देकर उसे चमकदार बनाता है. आप 1 चुटकी हल्दी में 23 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा साफ होती है, दाग-धब्बे और कालापन कम होता है.

चावल का आटा और गुलाब जल

चावल का आटा एक अच्छा स्क्रब है जो डेड स्किन हटाता है, और गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और टोन करता है. बस आप 2 चम्मच चावल का आटा और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. पैरों पर लगाकर हल्के हाथ से स्क्रब करें, फिर धो लें. इससे स्किन स्मूद होती है, टैनिंग कम होती है और नेचुरल ग्लो आता है.