ब्रेकिंग
Wedding Violence: शादी में खूनी रंजिश! बाप-बेटे ने चाकू और तलवारों से किया हमला, बीच-बचाव करने आई पु... Jabalpur News: जबलपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, टॉयलेट में फंदे से लटका मिला श... CM Mohan Yadav: महिला आरक्षण मुद्दा नहीं, बहनों का अधिकार है... जन-आक्रोश पदयात्रा में विपक्ष पर जमक... Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर दे... Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामन... NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों ... Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रह... Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस... PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीड... Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के शुभ योग में शुरू हुई चारधाम यात्रा; जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के ...

Jharkhand Crime: धनबाद में दिनदहाड़े गैंगवार! कोयला कारोबारी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

धनबाद: जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. बुधवार देर रात तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने एक वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि वाहन में कोयला कारोबारी मनीष सिंह समेत अन्य लोग सवार थे.

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी पहले से ही शक्ति चौक के पास घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही मनीष सिंह अपने वाहन से वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए वाहन चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाया और किसी तरह 8 लेन सड़क की ओर निकल गया. इस दौरान मनीष सिंह और वाहन में सवार अन्य लोगों को गोली लगने की सूचना है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामले में घायल मनीष सिंह की पत्नी शिवानी सिंह की ओर से लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इधर, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन बरामद हुआ है, जिस पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं. हालांकि वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों घटनाओं के बीच कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है.