ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Indore News: अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, शव को चूहों ने कुतरा; अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने मांगा संपत्ति में हिस्सा

Indore elderly death: मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चंदन नगर थाना क्षेत्र के नागिन नगर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान छगनलाल के रूप में हुई है, जो अकेले रहते थे. उनके तीन बेटे थे, लेकिन कोई साथ रहता नहीं था. जब उनका शव मिला, तो उसकी हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया. बताया जा रहा है कि मृतक की आंख और कान को चूहों ने कुतर दिया था.

जानकारी के अनुसार, छगनलाल के तीन बेटे हैं, लेकिन वे सभी उनसे अलग रहते थे. उनकी देखभाल पास में रहने वाले उनके भांजे जगदीश द्वारा की जाती थी. दो दिन पहले ही छगनलाल अपने भांजे के घर से खाना लेकर अपने घर लौटे थे, लेकिन उसके बाद से वे बाहर नजर नहीं आए.

कैसे हुआ खुलासा?

घटना का खुलासा तब हुआ जब पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद छगनलाल के घर में चली गई. बच्चे जब गेंद लेने के लिए अंदर गए, तो उन्होंने देखा कि छगनलाल जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं. यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

इसके बाद पास में ही रहने वाले भांजे जगदीश को सूचना दी गई. जगदीश मौके पर पहुंचे और हालात देखकर तुरंत पुलिस और छगनलाल के बेटों को खबर दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर जिला अस्पताल भेज दिया.

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छगनलाल शराब के आदी थे और आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

मकान पर कब्जा करने पहुंचा बेटा

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. भांजे जगदीश के अनुसार, जब छगनलाल की मौत की सूचना उनके बेटों को दी गई, तो उन्होंने मौके पर आने से इनकार कर दिया. वहीं, बताया जा रहा है कि एक बेटा बाद में उस मकान पर कब्जा करने के इरादे से पहुंच गया, जहां छगनलाल की मौत हुई थी.