ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

Dacoit Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘डकैत’ की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़; देखें कलेक्शन रिपोर्ट

Dacoit Movie Box Office Collection Day 2: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म ने आते ही अपना जलवा दिखाना भी शुरू कर दिया है. जब कई सारी फिल्मों ने अपनी रिलीज को धुरंधर 2 की वजह से पोस्टपोन कर दिया उस दौरान अदिवि शेष ने अपनी फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है. अभी भी रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और वीकेंड पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है लेकिन इसके बाद भी मृणाल ठाकुर की डकैत फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही तहलका मचा दिया है और काफी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. विदेशों से भी इस फिल्म को ठीक-ठाक ऑडियंस मिल रही है. आइए जानते हैं कि 2 दिनों में डकैत द लव स्टोरी ने कितने रुपये कमा लिए हैं और फिल्म कितने दिनों में अपना बजट रिकवर कर सकती है.

डकैत ने कितने रुपये कमा लिए?

डकैत फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का दो दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 15.81 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म ने रिलीज से 2 दिनों में 9 करोड़ रुपये तो विदेशों से ही कमा लिए हैं जो मायने रखता है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक डकैत फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.81 करोड़ रुपये का हो चुका है.

कब तक बजट रिकवर कर सकती है डकैत?

रिपोर्ट्स की मानें तो डकैत फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये से 80 करोड़ रुपये तक का बताया जा रहा है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में रविवार को भी ये फिल्म अपने कलेक्शन से चौंका सकती है और बड़ा फेरबदल कर सकती है. फिल्म का कलेक्शन पहले वीकेंड में 40 करोड़ रुपये तक जा सकता है. ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले वीकडेज चुनौतियों से भरे होंगे.

इस दौरान फिल्म अगर औसतन 4 करोड़ तक की कमाई भी कर ले जाती है तो दूसरे वीकेंड तक ये आराम से अपना बजट निकाल सकती है और मुनाफे की ओर अपना रुख कर सकती है. देखने वाली बात होगी कि आखिर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कैसा जाता है साथ ही धुरंधर 2 के संग इसकी बॉक्स ऑफिस की जंग कैसी रहती है.