ब्रेकिंग
Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा... Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक...

Rudri News: रुद्री में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का खेल, बिना डायवर्जन के भू-माफिया काट रहे कॉलोनी; प्रशासन मौन?

धमतरी: रुद्री क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है. यहां कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेचा जा रहा है. मामले में खास बात ये है कि कई अधिकारियों के सरकारी बंगले इसी क्षेत्र में स्थित है.

धमतरी में भूमाफिया के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से कृषि भूमि को बिना डायवर्जन कर छोटे-छोटे प्लॉट में काटा जा रहा है. इन प्लॉट्स की खुलेआम खरीद-बिक्री भी हो रही है, जिससे शासन के नियमों की खुली अवहेलना हो रही है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है. मीडिया में मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया.

अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन सख्त

इस पूरे मामले में एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा कि मीडिया के जरिए मामले की जानकारी मिलने के बाद मामले में तत्काल प्रतिवेदन मंगाया गया है. प्रकरण को न्यायालय में दर्ज किया गया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कृषि भूमि में बिना डायवर्जन के निर्माण कार्य किया जा रहा है, तो उसे तत्काल रुकवाया जाएगा.

प्रकरण दर्ज होने के बाद संबंधित जमीन बी-1 रिकॉर्ड में दर्ज हो जाती है, जिससे आगे की रजिस्ट्री पर रोक लग जाती है. इसके बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया जाएगा और उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी- पीयूष तिवारी, एसडीएम

अवैध प्लॉटिंग पर लगातार कार्रवाई का दावा

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि प्रशासनिक अधिकारियों के रहवासी क्षेत्र में इस तरह की अवैध प्लॉटिंग की जानकारी पहले क्यों नहीं मिली, तो उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है और इससे पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की गई है.