ब्रेकिंग
Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्र... Balod News: बालोद में 'दूध गंगा' की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी देख... Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर... Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्... Rewa Central Jail: रीवा केंद्रीय जेल में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर... School Inspection: मेले के बहाने स्कूल से गायब थे शिक्षक, कलेक्टर ने रास्ते में पकड़ ली पोल; अब होगी...

Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी कंगाली

Shukrwar Ke Niyam: सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. शुक्रवार का दिन धन और ऐशवर्य की देवी कही जाने वालीं माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत को समर्पित किया गया है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मां की पूजा-अर्चना की जाती है. शुक्रवार के दिन विशेष पूजा और व्रत करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन, सुख, समृद्धि और स्थिरता प्रदान करती हैं.

शुक्रवार के दिन की जाने वाली पूजा और व्रत के विशेष नियम धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं. साथ ही कुछ ऐसे काम भी हैं, जिनको शुक्रवार के दिन करना धर्म शास्त्रों में वर्जित माना गया है. मान्यता है कि अगर ये काम शुक्रवार को किए जाते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में कंगाली छा जाती है. इसलिए भूलकर भी शुक्रवार को ये काम न करें. आइए विस्तार से जानते हैं.

शुक्रवार को न करें ये काम

पति-पत्नी का झगड़ना: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन है और यह दिन शुक्र ग्रह का भी होता है. ज्योतिष में शुक्र को सुख और विवाह का कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्रवार को कभी भी पति-पत्नी को झगड़ा नहीं करना चाहिए. वरना भौतिक और वैवाहिक दोनों सुखों का अंत हो सकता है. दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.