ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

Agra News: आगरा में प्रेमी के लिए मां ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को नाली में फेंका; पति ने खोला राज

आगरा के छत्ता क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर शव को नाली में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पिता का आरोप है कि पत्नी ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

मंगलवार शाम करीब 7 बजे यमुना किनारा मार्ग स्थित ‘लड्डू गोपाल’ प्रतिमा और यमुना आरती स्थल के बीच बनी एक नाली में 2 वर्षीय मासूम ‘खुशी’ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पाइपलाइन के बगल में पानी में डूबा होने के कारण शव आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की.

डॉक्टर के बहाने घर से निकली थी मां

नगला धाकरान निवासी पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार की रहने वाली ममता से हुई थी. रामू के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे ममता बेटी खुशी को डॉक्टर के पास ले जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थी.जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो रामू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. देर रात पुलिस ने फोटो दिखाकर शव की शिनाख्त कराई, जिसे देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई.

हत्या की चौंकाने वाली वजह

पीड़ित पिता रामू ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ममता का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह अक्सर फोन पर बात करती थी और पहले भी कई बार बिना बताए घर से जा चुकी थी. पिता का दावा है कि अवैध संबंधों के रास्ते से हटाने के लिए ही ममता ने अपनी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले पर आधिकारिक बयान देते हुए एसीपी छत्ता, शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शरीर पर जाहिर तौर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. मौत की सटीक वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई या पानी में डुबोकर. आरोपी महिला से सघन पूछताछ जारी है.