JNU में ‘नक्सलवाद’ का अंत! ABVP ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, छात्रों ने कहा— “देश के लिए गौरवपूर्ण पल”
सूरजपुर : नक्सलवाद के खिलाफ एबीवीपी ने अनोखी शव यात्रा निकाली.एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर प्रतीक के तौर पर शव यात्रा निकाली. इस शव यात्रा का उद्देश्य देश में नक्सलवाद के अंत को दर्शाना और लोगों के बीच शांति एवं सुरक्षा का संदेश फैलाना था.
एबीवीपी ने निकाली शव यात्रा
आपको बता दें कि भारत सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त की घोषणा की थी.तय घोषणा के मुताबिक देश में सशस्त्र नक्सलियों का अंत हो चुका है. सरकार की इस उपलब्धि को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भैयाथान क्षेत्र में एकत्रित होकर नक्सलवाद के प्रतीक स्वरूप शव-यात्रा निकाली. इसे समाप्त हुए एक युग के रूप में प्रस्तुत किया.
नक्सलवाद का खात्मा गौरव की बात
शव-यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई और देश में शांति, विकास और सुरक्षा के नए दौर की शुरुआत का स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी जिला संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की यह पहल देश के लिए गौरव की बात है.
वर्षों से देश के कई हिस्से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब इसके समाप्त होने से आम नागरिक निडर होकर जीवन जी सकेंगे. अब देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा और युवाओं को भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. यह शव-यात्रा उसी खुशी और गर्व का प्रतीक है, जो पूरे देश में महसूस किया जा रहा है- विकास ठाकुर,जिला संयोजक ABVP
ABVP का ये आयोजन नक्सलवाद के अंत और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रतीकात्मक लेकिन महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.