ब्रेकिंग
Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक... बड़ा एक्शन: पंजाब और दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 11 संदिग्ध अरेस्ट; पाक खुफिया एजेंसी को ग... Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में VIP कल्चर पर लगाम, निजी सुरक्षाकर्मियों की 'No Entry'; प... UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेट... Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ... Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें ...

सियासी घमासान: खरगे के बिगड़े बोल! बीजेपी का कड़ा प्रहार— “कांग्रेस की नफरत का सबूत”, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. अब इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से मिला है. प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा असम में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तुलना सांप से करते हुए भाजपा की हत्या करने के आव्हान के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमलजीत सहरावत, अधिवक्ता संकेत गुप्ता और मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल थे. केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसदों ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायत पत्र में कहा है की असम में एक चुनाव सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ना सिर्फ भाजपा की तुलना जहरीले सांप से की बल्कि मुस्लिम समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को भी भड़काया है.

कांग्रेस अब पूरी तरह दिवालिया हो चुकी

शिकायत पत्र में आगे बताया कि खरगे ने अपने बयान में कहा कि-“कुरान में भी कहा गया है की यदि नमाज पढ़ते हुए सामने सांप आ जाए तो उसे नमाज छोड़कर मार दीजिए, यह भाजपा और आरएसएस भी उसी जहरीले सांप की तरह हैं और आज आप सबको इन्हे मारना होगा.” केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है और जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार है. कांग्रेस ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है.

मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस देश में दंगे भड़काने और लोगों की जान लेने जैसे बयान देने से भी नहीं हिचकिचा रही है, और यही काम कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में किया है. दिल्ली बीजेपी ने पुलिस आयुक्त से मांग की कि खरगे का यह बयान बीजेपी के खिलाफ नफरत और हिंसा भड़काने का प्रयास है और यह आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन करता है.

नफरत और हिंसा फैलाने का प्रयास

दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष का बयान ना सिर्फ भाजपा के प्रति मुस्लिम समुदाय में नफरत और हिंसा फैलाने का प्रयास है बल्कि चुनाव प्रचार नियमों की भी खुली अवहेलना है. कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में है अतः दिल्ली पुलिस आयुक्त कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का संज्ञान लें और FIR दर्ज कर उचित न्यायिक कार्यवाई करें. दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भाजपा नेताओं को जांच अनुसार कार्यवाई का आश्वासन दिया.