ब्रेकिंग
सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे...

Palamu News: पलामू के घने जंगल में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

पलामूः जिला पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के चिड़ी खुर्द गांव में जंगल से एक महिला का शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान चिड़ी खुर्द की रहने वाली पूनम देवी के रूप में हुई है. परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला महुआ चुनने के लिए गई थी और इसी क्रम में उसने आत्महत्या कर ली.

परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

महुआ चुनने गई थी महिला

दरअसल, महिला पूनम देवी घर से महुआ चुनने की बात बोलकर निकली थी. काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परिजन महिला को खोजते हुए महुआ के पेड़ के पास पहुंचे तो देखा कि महिला आत्महत्या कर ली है.

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है. परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. परिजनों के अनुसार पूनम देवी ने आत्महत्या की है.- विक्की कुमार, मनातू थाना प्रभारी

सड़क हादसे में युवक की मौत

पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. इधर, पलामू के चैनपुर के हारिणामाड़ के रहने वाले अमरेश विश्वकर्मा नामक युवक गढ़वा के इलाके में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया था. जख्मी हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है.