ब्रेकिंग
IMD Monsoon Update 2026: कम बारिश और प्रचंड गर्मी करेगी परेशान, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी कि... Trump Warns Iran: 'होर्मुज में जहाज आए तो उड़ा देंगे', ट्रंप की ईरान को दो टूक- अब होगी तेज और बेरहम... Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा फूलों से सजे रथ पर निकलीं Asha ताई की य... सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पोते, युवाओं को दिया देशभक्ति का मूलमंत्र

धनबाद: कोयलांचल में देशभक्ति से जुड़ा खास माहौल देखने को मिला, जब महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद पहुंचे. लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके आगमन को लेकर इलाके में खास उत्साह नजर आया. अमित आजाद 7 अप्रैल को निरसा के बैजना स्थित महर्षि दयानंद गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धनबाद पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान वे युवाओं को संबोधित करेंगे. साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और स्वतंत्रता संग्राम के वीर मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि दी जाएगी.

मीडिया से बातचीत में अमित आजाद ने कहा कि करीब चार वर्षों के बाद धनबाद आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता की भावना हमेशा सर्वोपरि रही है, चाहे वह आजादी से पहले का समय हो या आज का दौर. उन्होंने यह भी कहा कि देश के क्रांतिकारियों को आज भी लोग अपने दिलों में जीवित रखे हुए हैं.

आज के समय में तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी: अमित आजाद

युवाओं को संदेश देते हुए अमित आजाद ने कहा कि आज के समय में तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी है. उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए देश के इतिहास और क्रांतिकारियों को जानने और समझने की अपील की. अमित आजाद ने बताया कि आजादी की लड़ाई में लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने देशभर में लगभग 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की है. इस दौरान वे महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक गए और बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नायकों को जाना जाता है, लेकिन हर भारतीय को सभी क्रांतिकारियों के योगदान से परिचित होना चाहिए.

अमित आजाद ने कहा कि आज के युवाओं को क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था और भारत माता ही सब कुछ थी. युवाओं को भी इसी भावना के साथ अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए.