ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

IPL vs PSL: दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया ‘समीर’ नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने मचाया गदर

इधर भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच उधर सरहद पार पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का भी खेल जारी है. बड़ी बात ये है कि दोनों ही T20 लीग में बस एक नाम छाया है- समीर. IPL 2026 में जहां समीर रिज्वी बल्ले के धुरंधर बने हैं तो उधर PSL 2026 में समीर मिन्हास का बल्ला गेंदबाजों का बुरा हाल किए है. दिल्ली से इस्लामाबाद तक दोनों ही समीर अपनी-अपनी टीम की जीत के हीरो बने हैं. दोनों ही एक के बाद एक अर्धशतक जड़ रहे हैं. दोनों का बल्ला बेलगाम हो रखा है. विरोधी चाहकर भी उस पर अंकुश लगा पाने में नाकाम दिख रहे हैं. IPL 2026 में समीर रिज्वी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं तो PSL 2026 में समीर मिन्हास, इस्लामाबाद यूनाइटेड से खेल रहे हैं.

इधर रिज्वी तो उधर मिन्हास… दोनों ने बैक टू बैक अर्धशतक जमाए

IPL 2026 में समीर रिज्वी ने बैक टू बैक अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले मुकाबले में 90 रन की पारी खेली तो वहीं 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए. समीर रिज्वी का बल्ला चला तो दोनों ही मैचों में उनकी टीम को जीत मिली. ठीक ऐसे ही PSL 2026 में समीर मिन्हास का बल्ला रनों की आतिशबाजी करता दिखा. उन्होंने भी लगातार 2 अर्धशतक जड़े. 4 अप्रैल को समीर मिन्हास ने रावलपिंडीज के खिलाफ 70 रन बनाए. वहीं 2 अप्रैल को खेले मुकाबले में उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेली.

IPL में समीर रिज्वी, PSL में समीर मिन्हास… रन बनाने में नंबर 1

दिल्ली से इस्लामाबाद तक समीर छाए हैं क्योंकि वो अपनी-अपनी T20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है. समीर रिज्वी 2 मैचों में 160 रन बनाकर IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. तो वहीं 3 मैचों में 180 रन ठोककर समीर मिन्हास PSL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने का तमगा अभी तक अपने नाम किए हैं.

समीर रिज्वी हो या समीर मिन्हास… दोनों की टीम नंबर 2

समीर रिज्वी के परफॉर्मेन्स से IPL 2026 में उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. तो उधर समीर मिन्हास का परफॉर्मेन्स उनकी टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए संजीवनी बना है. समीर मिन्हास की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड भी PSL 2026 में अब तक खेले 3 में से लगातार पिछले 2 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.