अशोकनगर | ब्यूरो : अशोकनगर जिले के चंदेरी निवासी भरतेश बंसल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारी (सह प्रभारी, लीगल कनेक्ट) की जिम्मेदारी दी गई है।
वे लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर कार्य कर चुके हैं। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने चंदेरी के माधव महाविद्यालय में छात्रसंघ सचिव के रूप में काम किया। इसके बाद वे युवा मोर्चा चंदेरी मंडल में उपाध्यक्ष रहे तथा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे।
बाद में उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी भी मिली, जिसे उन्होंने दो कार्यकाल तक संभाला। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
