ब्रेकिंग
Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी ... Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू Immigration Scam: विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर 4 पर FIR एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री: रोहतक PGI में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की कतार देख किया ये काम Crime News: पान का खोखा लगाने के नाम पर अवैध वसूली! पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Haryana CM Rally: मुख्यमंत्री के स्वागत में टूटी विशाल माला, मंच पर ही धड़ाम से गिरे भाजपा पार्षद Dadri Development News: दिल्ली दरबार में दादरी का दम! सांगवान-मनोहर की मुलाकात, हरियाणा को मिलेगी बड... RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्र... Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मी...

Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के साथ क्या हुआ?

धमतरी: 82 दिन से लापता शख्स की लाश जंगल के तालाब से मिली है. ग्रामीण जब लकड़ी लेने के लिए श्रृंगी ऋषि पर्वत के ऊपर बने तालाब के पास पहुंचे, तब उनको वहां पर काफी बदबू आती मिली. लकड़ी लेने गए ग्रामीण जब तालाब के करीब गए तो वहां पर सड़ी-गली लाश पड़ी थी. लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को जैसे ही लाश मिलने की खबर मिली वो भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

82 दिन से लापता शख्स की मिली लाश

घटनास्थल की जांच के दौरान मौके से एक कीटनाशक की बोतल मिली है. कीटनाशक की बोतल मिलने से पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. जांच के दौरान ही ये पता चला कि जिस शख्स का शव जंगल से मिला है वो बीते 82 दिनों से लापता था. मृतक की पहचान 49 साल के जगन्नाथ साहू के रुप में हुई है. मृतक जगन्नाथ साहू केरेगांव थाना इलाके के दरहन गांव का रहने वाला था. जगन्नाथ की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उसके परिवार वालों ने दर्ज कराई थी. केरगांव पुलिस लगातार लापता जगन्नाथ की तलाश में जुटी थी लेकिन उसका पता 82 दिन बाद मिला. जगन्नाथ की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी. शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था. घटनास्थल से कीटनाशक दवा की बोतल मिलने के आधार पर प्रारंभिक रूप से मामला जान देने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.