ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शहडोल: गर्मियों की शुरुआत होने के बाद अब आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं. शुक्रवार की शाम शहडोल में एक कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया और लाखों का सामान जलाकर खाक हो गया. इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल कर्मियों की वजह से आग को बुझाया लिया गया. जिससे आसपास की दुकानों में नुकसान नहीं हुआ.

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र गेस्ट हाउस के पास यह घटना हुई. यहां स्थित नरेंद्र जायसवाल के कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है जैसे ही आग लगी है उसमें इतनी तेज आग की लपटे उठीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए, मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही खैरहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुटी रही. इस बीच फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंचा था.

दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख

मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना कुछ देर किए खुद ही आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही. इसके चलते आसपास की दुकानों में आग नहीं फैल सकी. इसके बाद धनपुरी नगर पालिका की दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. कपड़े की दुकान थी इस कारण आग तेजी से फैल चुकी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने का सटीक कारण का पता लगाने में जुट गई है.

इस घटनाक्रम को लेकर खैरहा थाना प्रभारी उमाकांत चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि “गेस्ट हाउस के पास नरेंद्र जायसवाल के परिसर में स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग लगी थी. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.”