ब्रेकिंग
खौफनाक साजिश का अंत! पति को मारकर खेत में दबाने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को ताउम्र जेल; कोर्ट का बड... लिफ्ट देना पड़ा भारी! रिटायर्ड वर्क इंस्पेक्टर को रुमाल सुंघाकर किया बेहोश; जेवर और कैश लेकर लुटेरा ... Kaithal Crime: फेसबुक पर विज्ञापन देख बुक किया टूर पैकेज, कैथल के युवक को 'फर्जी एजेंट' ने लगाया चून... जींद को CM सैनी की बड़ी सौगात! ₹196 करोड़ की 15 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास; बदल जाएगी... रोहतक में 'खाकी' का खौफ! नए SP ने संभाली कमान, अपराधियों को दो टूक— "या तो सुधर जाओ या रोहतक छोड़ दो... सैलजा का 'हंटर'! क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों की खैर नहीं; हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, होगी बड़ी ... लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप

लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का ‘लाइव’ नजारा

कोरिया: आम जनता के मनोरंजन, छोटे व्यापारियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साल 2022 में लाखों रुपये की लागत से चौपाटी निर्माण कराया गया. लेकिन चार साल बीतने के बाद भी चौपाटी का संचालन नहीं हो सका है. यह चौपाटी अब निजी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनकर रह गई है.

चौपाटी बनी पार्किंग, लोगों में नाराजगी

चौपाटी नहीं खुलने और पार्किंग के रूप में उसका उपयोग करने को लोग स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने एक सुंदर और सुव्यवस्थित चौपाटी का निर्माण तो कराया, लेकिन इसके संचालन और उपयोग को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई. परिणामस्वरूप न तो यहां छोटे व्यापारियों को बसाया गया और न ही कोई सुविधाएं विकसित की गईं. इसके चलते जिन व्यापारियों को यहां रोजगार मिलना चाहिए था, वे आज भी मुख्य मार्गों पर दुकान लगाने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है.

नगरपालिका को पहल करते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए चौपाटी को चालू करना चाहिए. मैंने व्यक्तिगत रूप से सीएमओ साहब को इस मामले में अवगत कराया था, आज इस चौपाटी को व्यक्तिगत रूप से उपयोग हो रहा है- अनिल सिंह, स्थानीय निवासी

नगर पालिका पर कांग्रेस का आरोप

चौपाटी का संचालन नहीं होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह चौपाटी आम जनता, बच्चों और परिवारों के लिए बनाई गई थी, लेकिन आज यह पूरी तरह बंद होकर पार्किंग स्थल बन गई है. अगर नगर पालिका की इच्छाशक्ति होती तो यहां खेल मैदान और अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकती थीं. यह स्पष्ट रूप से जनता के पैसे का दुरुपयोग है

बंद कैंपस है, दरवाजा भी लगा हुआ है. बच्चों को खेलने के लिए भी कोर्ट बनाया जा सकता था लेकिन उसे पार्किंग के रूप में यूज कर रहे हैं –प्रदीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी कोरिया

सीएमओ का आश्वासन

वहीं, पूरे मामले पर नगर पालिका प्रशासन ने सफाई देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. शिवपुर चरचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीके ओझा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा. गाड़ियों को हटाया जाएगा. सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चौपाटी शुरू की जाएगी.