ब्रेकिंग
कैथल में 'ऑपरेशन क्लीन' का धमाका! डेरा गरजा सिंह में पुलिस की रेड; 240 लीटर लाहण के साथ तस्कर ढेर खाद्य आपूर्ति विभाग में बड़ा 'धमाका'! जांच में खुली पोल, दो बड़े अधिकारियों की कुर्सी पर खतरा; जवाब ... खौफनाक साजिश का अंत! पति को मारकर खेत में दबाने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को ताउम्र जेल; कोर्ट का बड... लिफ्ट देना पड़ा भारी! रिटायर्ड वर्क इंस्पेक्टर को रुमाल सुंघाकर किया बेहोश; जेवर और कैश लेकर लुटेरा ... Kaithal Crime: फेसबुक पर विज्ञापन देख बुक किया टूर पैकेज, कैथल के युवक को 'फर्जी एजेंट' ने लगाया चून... जींद को CM सैनी की बड़ी सौगात! ₹196 करोड़ की 15 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास; बदल जाएगी... रोहतक में 'खाकी' का खौफ! नए SP ने संभाली कमान, अपराधियों को दो टूक— "या तो सुधर जाओ या रोहतक छोड़ दो... सैलजा का 'हंटर'! क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों की खैर नहीं; हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, होगी बड़ी ... लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा...

आजादी के ‘अमृत काल’ में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सूरजपुर: आजादी के अमृत काल में भी जिले के भैयाथान में गुलामी के जमाने के हालात हैं. यहां खेत में बने गड्ढे में जमा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर है. स्थानीय भाषा में इसे ढोरी या डबरी कहते हैं जहां भरे पानी को पीकर न जाने कितनी बीमारियों को ये लोग दावत दे रहे हैं. लेकिन इनका कहना है कि आखिर करें तो करें क्या? जीएं या मरें पानी तो पीना ही है.

ऐसा पानी जिसे पीना तो दूर, छूने से भी लगे डर

भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत केवटाली के जुडहा पारा और बरपारा में रहने वाले ग्रामीण खेत में बने डबरी का गंदा पानी पी रहे हैं. ऐसा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर हैं जिसे आप छूना तक पसंद नहीं करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10-15 साल से पेयजल की कोई सुविधा ही मुहैया नहीं कराई गई.

डेढ़ किलोमीटर चलने की मजबूरी

ग्रामीणों को दिन हो या रात एक डेढ़ किलोमीटर दूर चलने के बाद भी गंदा पानी ही नसीब होता है. ग्रामीणों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि इस पानी को पीने से बच्चे में बीमारी फैलती रहती है और हमेशा हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है. इसका असर हमारी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. और तो और ये डबरी जंगल के पास रहने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है.

बच्चे पानी को देखकर बोलते हैं कि इसे कैसे पीएं, लेकिन क्या करें मजबूरी है पानी नहीं पीएंगे तो कैसे रहेंगे, अब जीएं या मरें ये पानी पीने की ही मजबूरी है– सुमित्रा, ग्रामीण

आंदोलन की तैयारी

यहां के स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शासन प्रशासन की व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर रहे. उनका यहां तक कहना है कि जनप्रतिनिधियों और बाकी कई मदों की मिलने वाली राशि का आवंटन तक हमें नहीं हुआ है. अब जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी में है. वहीं मामले में प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में बचते नजर आए.