ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...

भीषण सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; मलबे में फंसे रहे ड्राइवर

कवर्धा: कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात्रि लगभग 3 बजे दशरंगपुर पुलिस चौकी के पास हुई, जब जबलपुर से रायपुर जा रही जीवन बस सर्विस की बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कंटेनर चालक का हाथ-पैर टूट गया और वह वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। वहीं बस चालक और तीन यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.

घटना की सूचना मिलते ही दशरंगपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर चालक को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार, सामने से आ रही वाहनों की तेज रोशनी और सड़क के मोड़ पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय दोनों वाहन संतुलन खो बैठे, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई.

दशरंगपुर पुलिस ने बताया कि रात में तेज आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.