ब्रेकिंग
MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास...

Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद होने की कगार पर हजारों यूनिट्स

राजस्थान के पाली जिले के सोजत की पहचान दुनिया भर में मेहंदी कारोबार के रूप में होती है, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने यहां के कारोबार पर ग्रहण लगा दिया है. यूरोप और इजरायल को जाने वाला माल होल्ड पर है. नए ऑर्डर भी नहीं मिल रहे हैं, इस कारण यहां की एक्सपोर्ट यूनिट पर 90 फीसदी असर पड़ा है. मेहंदी निर्माण का कार्य केवल 10 प्रतिशत ही हो रहा है.

आधे से भी कम हुआ सालाना टर्नओवर

सोजत में मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है. यहां मेहंदी की छोटी-बड़ी करीब 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं. इन फैक्ट्रियों में अलग- अलग कामों में 5 हजार से भी अधिक श्रमिक काम करते हैं, जिनमें 80 फीसदी श्रमिक उत्तर प्रदेश, कोट पुतली और बिहार से हैं. 20 फीसदी श्रमिक स्थानीय हैं.

30 दिनों से हालात बिगड़ने पर हजारों श्रमिक काम से वंचित हो गए. 20 फीसदी श्रमिक पुराने ऑर्डर तैयार कर रहे हैं. सोजत के मेहंदी बिजनेस का अच्छे दिनों में सालाना टर्नओवर 4000 करोड़ के पार था, लेकिन अब घटकर 90 फीसदी से भी कम रह गया.

250 करोड़ का नुकसान

मेंहदी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर के जानकार विनोद लोढ़ा जैन बताते हैं कि बड़े पैमाने पर मेंहदी हवाई और समुद्र के रास्ते मिडिल ईस्ट जाती है. मिडिल ईस्ट में जिस तरह की परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं. उससे मेहंदी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर्स का माल होल्ड पर है, जो आर्डर पूर्व में लिए गए थे, वह ऑर्डर भेज नहीं पा रहे हैं.

लंबे रूट से यदि माल भेजा भी जाता है तो माल भाड़ा लगभग डबल हो जाएगा. माल होल्ड होने से कारोबार पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है. फैक्ट्रियों में 80 फीसदी मशीनें बंद पड़ी हैं. इससे करीब 2500 श्रमिकों के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है.

वहीं, 80 फीसदी माल होल्ड पर है और 30 फीसदी माल शिपिंग कार्गो मुंबई और एयर कार्गो दिल्ली में अटका है. अब तक माल होल्ड पर होने से करीब 250 करोड़ का नुकसान हो चुका है.

क्या कहते हैं कारोबारी?

मेंहदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल ने बताया कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध से खासा असर पड़ा है. माल भेजने व माल खरीदने में जहां एलपीजी नहीं मिलने से कई एलपीजी पर चलने वाली फैक्टरीया बंद हो चुकी हैं. वहीं मिडिल ईस्ट व यूरोप से आने वाले केमिकल भी नहीं आ पा रहे हैं. शिपिंग कार्गो व माला भाड़ा बढ़ने से काफी असर पड़ा.

गांव जा रहे मजदूर

युद्ध बंद नही हुआ तो इस कारोबार पर भारी असर पड़ेगा. 20 साल से मजदूरी करने वाले मजदूरों ने बताया कि मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, जिससे रोजगार का संकट आ गया है. कई गांव चले गए.