ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

भोपाल: मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी. राज्य शिक्षा केंद्र दोपहर 2 बजे शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत यह लॉटरी प्रक्रिया संचालित करेगा. इस बार करीब 1.78 लाख बच्चों की किस्मत का फैसला होगा, जिन्हें प्रदेश के लगभग 22 हजार निजी स्कूलों की 1.22 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका मिल सकता है. लॉटरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केंद्र के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा.

दोपहर 2.15 बजे के बाद पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक दोपहर 2.15 बजे के बाद अपने बच्चों को आवंटित स्कूल की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in⁠ पर देख सकेंगे. अभिभावक पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड भी कर सकेंगे. इसके अलावा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी स्कूल आवंटन की सूचना भेजी जाएगी.

25 प्रतिशत सीटों पर मिलता है निःशुल्क प्रवेश

शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के तहत गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है. मध्य प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन से लेकर शाला आवंटन तक की व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन की गई है.