ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘महा यू-टर्न’! आज 31 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

रांचीः झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मंगलवार यानी 31 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी हुआ है.

इन इलाकों को लेकर अलर्ट

31 मार्च को झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है.

रांची समेत सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों जैसे रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

सावधानी बरतने की सलाह

वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से ऊपर रहा है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में दर्ज किया गया है, जबकि बारिश के मामले में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है. बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, घनबाद और दुमका में मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.