ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Tendu Patta Rate 2026: केंदु पत्ता के दामों में बढ़ोतरी, प्रति बोरा ₹38 बढ़े; सलाहकार समिति की बैठक में फैसला।

पलामू: राज्य सरकार ने केंदु पत्ता प्रति बोरा मानक दर बढ़ा दिया है. 2026 में प्रति बोरा 38 रुपये बढ़ाया गया है. 2025 में प्रति बोरा 1883 रुपए मानक दर तय किया गया था. 2026 में 1921 रुपए प्रति बोरा मानक दर तय किया गया है. पलामू कमिश्नर कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को केंदु पत्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई थी.

बैठक में सर्वसम्मति से दर बढ़ाने का निर्णय

बैठक में दर को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि केंदु पता लघु वन उपज है. पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए, गर्मी के दिनों में मजदूर केंदु पत्ता की तुड़ाई करते हैं. सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

राज्य सरकार को मिलता है राजस्व

दरअसल पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के इलाके में मार्च अप्रैल से लेकर जून के महीने तक केंदु पत्ता की तुड़ाई होती है. केंदु पत्ता से राज्य सरकार को राजस्व मिलता है. पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के इलाके में केंदु पत्ता की तुड़ाई के लिए कई वन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं.

बैठक के बाद पलामू कमिश्नर कुमुद सहाय ने पलामू रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कई बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जमीन पर कानूनी रोक सरकारी प्रतिबंध या मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति की जानकारी ली.

रिजर्व एरिया में केंदु पता की तुड़ाई नहीं होती है. बैठक में कमिश्नर के सचिव विजय वर्मा लघु वन पदार्थ परियोजना हजारीबाग के महापर्व बंधक सहसंयोजक सह सचिव डॉ. बी बास्करन, मदीनगर के वन संरक्षक प्रवेश अग्रवाल, केंदु पत्ता व्यापारी के प्रतिनिधि मौजूद थे.