ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर्ट जोन के नियम, FIR दर्ज।

 मशहूर सिंगर एंड रैपर यो यो हनी सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब उनका कोई कॉन्सर्ट हो और हजारों की भीड़ न पहुंचे, यह तो पॉसिबल ही नहीं है. पर हर कॉन्सर्ट के बाद कुछ न कुछ बवाल जरूर होता है. मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को हुए यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पहले ही कॉन्सर्ट में एंट्री न मिलने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. इसी बीच जानकारी मिली कि मुंबई के BKC MMRDA ग्राउंड पर सिंगर के live कॉन्सर्ट मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पूरा मामला है कॉन्सर्ट में अवैध तरीके से लेजर लाइट के इस्तेमाल करने का.

दरअसल पुलिस ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर पहले ही कह दिया था कि एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. पर मनाही के बावजूद नियम तोड़े गए हैं. जिसके बाद ऑर्गेनाइजर तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि अवैध लेजर लाइट की वजह से एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा में खतरा पैदा हो गया था.

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में तोड़े गए नियम

हनी सिंह के कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर की मुश्किलें अब बढ़ गई है. यह भी जानकारी मिल रही है कि, कॉन्सर्ट के लिए 12 हजार लोगों के आने की इन्फॉर्मेशन पुलिस को दी गई थी.लेकिन कॉन्सर्ट देखने के लिए असल में 18 से 20 हजार लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. वहीं, ज्यादा भीड़ के चलते सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि, सबसे बड़ा खतरा बना लेजर लाइट के इस्तेमाल से, जिसके लिए पहले ही मना कर दिया गया था. लेकिन फिर भी ऑर्गेनाइजर माने नहीं और एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा ही खतरे में डाल दी.

दरअसल हनी सिंह का 28 मार्च को बांद्रा के मुंबई MMRDA ग्राउंड में कॉन्सर्ट हुआ. वो फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिस टूर का नाम है- ‘My Story India Chapter’ . इस दौरान सिंगर के हिट गानों- ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’, ‘मिलियनेयर’ पर फैन्स झूमते नजर आए. हालांकि, अब यह टूर कहां-कहां होने वाला है, जान लीजिए. 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में सिंगर हनी सिंह परफॉर्म करने वाले हैं. वहीं, जिसके बाद 16 मई को बेंगलुरु में इस टूर को कंप्लीट करेंगे.