ब्रेकिंग
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर...

Crime News Today: युवक की संदिग्ध मौत पर गहराया रहस्य; चाप की दुकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना: मोती नगर इलाके में चाप की दुकान पर काम करने वाले युवक जयदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि जयदीप की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बहन ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे जयदीप यह कहकर घर से निकला था कि वह काम पर जा रहा है। परिवार को जरा भी इल्म नहीं था कि यह उसकी आखिरी विदाई होगी। कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने शोर मचाया कि जयदीप मोती नगर की एक सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा है। जब परिवार के सदस्य बदहवास होकर मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर और भी खौफनाक था। परिजनों का संगीन आरोप है कि वहां मौजूद 2-3 युवकों ने उन्हें सरेआम धमकाया और चेतावनी दी कि अगर पुलिस के पास उनके नाम लिए तो अंजाम बुरा होगा। परिजनों ने रोते हुए बताया कि उन्हीं युवकों ने जयदीप को नशे का जहरीला इंजेक्शन लगाया था। जब वे उसे उठाने लगे तो वह पूरी तरह बेसुध था, जिसे लोगों की मदद से एक पेड़ के सहारे बिठाया गया और फिर ऑटो में लादकर घर लाया गया। घर पहुंचते ही जयदीप की हालत पत्थर जैसी होने लगी, उसका शरीर बर्फ की तरह ठंडा पड़ गया और देखते ही देखते उसकी नाक से झाग निकलने लगा, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

हैरानी की बात यह है कि परिवार के मुताबिक जयदीप पहले नशे की दलदल में फंसा जरूर था, लेकिन अब वह पूरी तरह सुधर चुका था और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखते थे और इसी का बदला लेने के लिए उसे दोबारा नशे के जाल में फंसाकर जबरन नशे का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।