ब्रेकिंग
Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर... Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; 'आधी सद... Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी... Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे... अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत Punjab Government Holiday Tuesday: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का एलान; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर... पंजाब के पुलिस स्टेशन में आधी रात जोरदार धमाका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस Adampur Jalandhar Airport Update: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानों का एलान; यात्रियों को मिले... Jalandhar Liquor Store Fight: जालंधर में शराब के दाम को लेकर मचा बवाल; शराब ठेके पर चले डंडे, कई घाय...

दुर्ग में ‘बचपन का टिकट’ कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन

दुर्ग: बचपन का टिकट-चलव दीदी खेल-खेले पर जाबो कार्यक्रम ने मातृ शक्तियों को एक बार फिर अपने बचपन के सुनहरे दिनों को जीने का अवसर मिला. इस अनोखे आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक खेलों के माध्यम से पुरानी यादों को ताजा किया. कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे भी शामिल हुई.

बचपन का टिकट कार्यक्रम में हुए ये खेल

कार्यक्रम में खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ और जलेबी दौड़ जैसे कई मनोरंजक खेल शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

दो आयु वर्गों में कार्यक्रम का आयोजन

प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष और 25 वर्ष से ज्यादा में विभाजित किया गया था, ताकि हर उम्र की महिलाएं इसमें भाग लेकर आनंद उठा सकें. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दुर्ग नगर निगम और रायपुर नगर निगम के बीच खेला गया कबड्डी मैच रहा, जो कड़ी टक्कर के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

बचपन का टिकट में सरोज पांडे

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा कि जीवन की व्यस्तताओं और तनाव के बीच हम अक्सर अपने मूल स्वभाव और बचपन की खुशियों को भूल जाते हैं. ऐसे आयोजन लोगों को कुछ समय के लिए तनावमुक्त करने और आपसी जुड़ाव बढ़ाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा है, जो इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होना सौभाग्य की बात

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सहयोग देना चाहिए.