ब्रेकिंग
Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे... अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत Punjab Government Holiday Tuesday: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का एलान; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर... पंजाब के पुलिस स्टेशन में आधी रात जोरदार धमाका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस Adampur Jalandhar Airport Update: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानों का एलान; यात्रियों को मिले... Jalandhar Liquor Store Fight: जालंधर में शराब के दाम को लेकर मचा बवाल; शराब ठेके पर चले डंडे, कई घाय... Crime News Today: युवक की संदिग्ध मौत पर गहराया रहस्य; चाप की दुकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Crime in Ludhiana Today: लुधियाना में शातिर चोरों का आतंक! खड़ी वरना कार से बैग पार, वारदात की वीडियो... Amritsar MC House Meeting News: हंगामे की भेंट चढ़ी अमृतसर निगम हाउस की बैठक; विपक्ष ने उठाए भ्रष्टा... Attari Amritsar Murder Case: अटारी के पास दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या; सीमावर्ती इलाके में फै...

सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश

सूरजपुर: जिले में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला तब सामने आया जब बीते दिनों करीब 15 टन अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था. जांच में पता चला कि सेमर और लिप्टस की लकड़ी को कसकेला से रायपुर स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री ले जाया जा रहा था.

वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कई संदिग्ध बातें सामने आईं. जांच में खुलासा हुआ कि दस्तावेजों में एसडीएम शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर कर कटाई और परिवहन की अनुमति दिखाई गई थी, यह पूरी तरह से कूटरचित दस्तावेज थे, जिनके आधार पर अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था.

एसडीएम की शिकायत पर कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शिवानी जायसवाल ने खुद इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

Wood smuggling Surajpur

ड्राइवर और उसका साथी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक राजेश यादव और बृजनारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.

Wood smuggling in Surajpur

सूरजपुर पुलिस कर रही जांच

डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि एसडीएम की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.