ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

बिहार के मोतिहारी जिले से रसोई गैस (LPG) की किल्लत की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. यहां पताही इलाके में गैस सिलेंडर पाने की जद्दोजहद इस कदर बढ़ गई है कि उपभोक्ता अब घरों को छोड़कर गैस एजेंसी के बाहर ही डेरा डाले हुए हैं. हैरानी की बात यह है कि लोग रात के अंधेरे में एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं, ताकि सुबह होते ही लाइन में सबसे आगे लग सकें.

मोतिहारी के पताही से आई हैरान करने वाली तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गैस एजेंसी के बाहर का नजारा शरणार्थी शिविर जैसा लग रहा है. जिन उपभोक्ताओं के पास मच्छरदानी है, वे उसे सड़क किनारे टांग कर सो रहे हैं, लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं है, वे रातभर मच्छरों के डंक सहने को विवश हैं. सुरक्षा का आलम यह है कि गैस की चोरी या छीना-झपटी के डर से उपभोक्ताओं ने अपने खाली सिलेंडरों को लोहे की जंजीर और तालों में बांध रखा है. सिलेंडर की पहरेदारी करते-करते लोगों की रातें सड़कों पर ही गुजर रही हैं.

गैस संकट से परेशान लोग

उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी शिकायत तकनीकी व्यवस्था और वितरण प्रणाली को लेकर है. कई लोगों का कहना है कि उनके मोबाइल पर गैस बुकिंग का ओटीपी तो आ रहा है, लेकिन जब वे एजेंसी पहुंचते हैं, तो उन्हें स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है. गैस न मिलने से घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है. उन्होंने कहा कि मेरे पास तो मच्छरदानी भी नहीं हैं. रातभर मच्छर काटते हैं लेकिन गैस की उम्मीद में यहीं पड़े रहना पड़ता है.

अव्यवस्था ने बढ़ाई मुश्किलें

जिला प्रशासन को लगातार इस अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही हैं. एक तरफ मोतिहारी में गैस की कालाबाजारी की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं, जहां ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं. दूसरी तरफ, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार जो सरकारी दाम पर गैस लेना चाहते हैं, उन्हें सड़कों पर सोने को मजबूर किया जा रहा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की आपूर्ति को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है. कालाबाजारी करने वालों को फायदा पहुंचाया जा सके. पताही के इन दृश्यों ने यह साफ कर दिया है कि रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी आम जनता को भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है.