ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

सिरसा: सीआईए टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-19 के एक फ्लैट में छापा मारकर नशे के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीआईए सिरसा को सूचना मिली कि सेक्टर-19 निवासी कृष्णा देवी अपने फ्लैट से हेरोइन बेचने का काम करती है। एएसआई संदीप के नेतृत्व में टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां कृष्णा देवी के साथ एक युवक था जो पुलिस को देखते ही भागने लगा और घबराहट में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने सेक्टर-20 निवासी शिवराज को पकड़ लिया। शिवराज जिला युवा कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता रह चुका है।

आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को सिरसा भाजपा कार्यालय में पीएम और सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोती थी। इस पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने घायल शिवराज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कृष्णा देवी से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया है।