ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

Bollywood Extortion Case: बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़:  बॉलीवुड में फिल्मी कलाकारों को आए दिन मिल रही फिरौती की धमकियों पर कार्रवाई करने में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम होने वाली है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने फिरौती की धमकियों पर लगाम लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल ऐप लागू किया है।

हरियाणा पुलिस की यह योजना महाराष्ट्र पुलिस को पसंद आ गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने हरियाणा पुलिस से यह आइडिया तथा इसके आउटकम के बारे में जानकारी मांगी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए दिन फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

हरियाणा पुलिस द्वारा हालही में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल ऐप लागू किया गया है। सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने इस मोबाइल ऐप में दिलचस्पी दिखाई है। महाराष्ट्र पुलिस ने हरियाणा पुलिस ने इस ऐप की तकनीक, संचालन, आउटकम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

हरियाणा में अभी इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर नहीं डाला गया है। फिलहाल जिले के एसपी के माध्यम से इसका एक्सेस दिया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस इसे सार्वजनिक करना चाहती है। हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा इस मोबाइल ऐप का फीडबैक एकत्र किया जा रहा है। जिसके आधार पर केस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से साझा किया जाएगा।

हरियाणा में अभी यह ऐप शुरू किया गया है। करीब 15 से 20 दिन प्रदेश के सभी जिलों में चलने तथा इसका प्रेक्टिकल होने के बाद ही इसे अन्य राज्यों के साथ साझा किया जाएगा। ट्रायल रन में आने वाली दिक्कतों को सुलझाया जाएगा। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस ने इसके बारे में जानकारी मांगी है। हरियाणा पुलिस ने जनहितों को देखते हुए इसे तैयार किया है। देश की जनता के बचाव में किसी भी राज्य के साथ साझा करने में कोई आपत्ति नहीं है।