ब्रेकिंग
Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब...

Panipat News: डेढ़ साल की बच्ची पर गिरा खौलता हुआ पानी, जानें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

पानीपत : पानीपत जिले के गांव सिवाह में बड़ा हादसा हो गया। जहां खेल रही डेढ़ साल की बच्ची उबलते हुए पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से शामली (यूपी) के गांव रामड़ा निवासी मोहम्मद इस्तिगार ने बताया कि वह फिलहाल पानीपत के गांव सिवाह के खेतों में अपने परिवार के साथ रहता है और वहां खरबूजे की खेती करता है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी घर में चावल बना रही थी। एक बड़े बर्तन में करीब 4 लीटर पानी उबल रहा था। पत्नी पानी उबलने के बाद किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान उनकी इकलौती बेटी अमबिया वहां खेलते हुए पहुंच गई। खेलते-खेलते मासूम का हाथ उबलते पानी के बर्तन पर लग गया, जिससे खोलता हुआ पानी सीधे उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गई।