ब्रेकिंग
Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब...

Jharkhand News: पलामू में प्रेमी से फोन पर बात करने के बाद लड़की की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

पलामू: प्रेमी से फोन बात करने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे मामले में प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. नाबालिग, पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहर गांव की रहने वाली थी.

नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

दरअसल, नाबालिग लड़की लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर में मौजूद थी. इसी क्रम में फोन कॉल पर उसकी अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी और इसी बहस के बाद नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानआहर से उसके परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की का शव लेकर अपने घर ले गए.

पुलिस ने किया मामले में हस्ताक्षेप

इधर, परिजन पुलिस को बिना जानकारी के अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी हाथ लग गई. जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. परिजनों ने पूरे मामले में पलामू के लेस्लीगंज थाना में नाबालिग लड़की के प्रेमी टुनटुन पासवान के खिलाफ लिखित में आवेदन दिया है. वहीं टुनटुन पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन और कार्रवाई कर रही है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. लड़की ने अपने प्रेमी से बात करने के बाद आत्महत्या की है. परिजनों ने पुलिस को कई जानकारी दी है, जिसके बाद आगे का अनुसंधान किया जा रहा है: उत्तम कुमार राय, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज