ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

Ludhiana Bus Stand Jam: लुधियाना बस स्टैंड पर भारी बवाल! PRTC वर्करों ने लगाया चक्का जाम, बसों के पहिए थमे

लुधियाना: पंजाब रोडवेज/पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने कहा कि इंडो कैनेडियन बस के ड्राइवर बस स्टैंड के बाहर दिल्ली के लिए सवारियां बैठा रहे थे, लेकिन उसी समय पी.आर.टी.सी. लुधियाना डिपो की वोल्वो बस लुधियाना में बस स्टैंड के अंदर काऊंटर पर खड़ी थी। जब कोई सवारियां बस में नहीं आईं, तो बातचीत से पता चला कि इंडो कैनेडियन बस स्टैंड के बाहर दिल्ली के लिए सवारियां बैठा रही थी, जिसका विरोध किया गया, लेकिन उक्त इंडो कैनेडियन बस ड्राइवरों ने पी.आर.टी.सी. स्टाफ के साथ बदतमीजी की और उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए समय पर तैयार होने के लिए मजबूर किया। उन्होंने इंडो-कैनेडियन के खिलाफ बस स्टैंड के बाहर रोड जाम कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया।

पी.आर.टी.सी. जगतार सिंह व रेसिडैंट दलजीत सिंह और अमृतपाल सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट का काम है कि वह समय-समय पर गैर-कानूनी बसों की चैकिंग करे और उन्हें पकड़े, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय में इन प्राइवेट बसों को और ज्यादा छूट दी गई है, लेकिन अब अगर भविष्य में भी कोई इंडो-कैनेडियन बस आती है और वे जबरदस्ती पी.आर.टी.सी. वोल्वो के शैड्यूल से पहले बस ले जाते हैं, तो तुरंत इंडो-कैनेडियन बस को रोककर और उनके ऑफिस के सामने रोड बंद करके इस धक्केशाही का विरोध किया जाएगा। जब इस संबंध में एस.एच.ओ. थाना नं. 5 सुखजिंदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच कर बसों को थाने में ले जाया गया और प्राइवेट बस चालकों के कई चालान काटे गए हैं। आगे भी वह इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और बनती कार्रवाई करेंगे।